आश्रम एक दीख मग माहीं। खग मृग जीव जंतु तहँ नाहीं॥
पूछा मुनिहि सिला प्रभु देखी। सकल कथा मुनि कहा बिसेषी॥6॥
मार्ग में एक आश्रम दिखाई पड़ा। वहाँ पशु-पक्षी, को भी जीव-जन्तु नहीं था। पत्थर की एक शिला को देखकर प्रभु ने पूछा, तब मुनि ने विस्तारपूर्वक सब कथा कही॥6॥
दोहा :
गौतम नारि श्राप बस उपल देह धरि धीर।
चरन कमल रज चाहति कृपा करहु रघुबीर॥210॥
गौतम मुनि की स्त्री अहल्या शापवश पत्थर की देह धारण किए बड़े धीरज से आपके चरणकमलों की धूलि चाहती है। हे रघुवीर! इस पर कृपा कीजिए॥210॥
छन्द :
परसत पद पावन सोकनसावन प्रगट भई तपपुंज सही।
देखत रघुनायक जन सुखदायक सनमुख होइ कर जोरि रही॥
अति प्रेम अधीरा पुलक शरीरा मुख नहिं आवइ बचन कही।
अतिसय बड़भागी चरनन्हि लागी जुगल नयन जलधार बही॥1॥
श्री रामजी के पवित्र और शोक को नाश करने वाले चरणों का स्पर्श पाते ही सचमुच वह तपोमूर्ति अहल्या प्रकट हो गई। भक्तों को सुख देने वाले श्री रघुनाथजी को देखकर वह हाथ जोड़कर सामने खड़ी रह गई। अत्यन्त प्रेम के कारण वह अधीर हो गई। उसका शरीर पुलकित हो उठा, मुख से वचन कहने में नहीं आते थे। वह अत्यन्त बड़भागिनी अहल्या प्रभु के चरणों से लिपट गई और उसके दोनों नेत्रों से जल (प्रेम और आनंद के आँसुओं) की धारा बहने लगी॥1॥
धीरजु मन कीन्हा प्रभु कहुँ चीन्हा रघुपति कृपाँ भगति पाई।
अति निर्मल बानी अस्तुति ठानी ग्यानगम्य जय रघुराई॥
मैं नारि अपावन प्रभु जग पावन रावन रिपु जन सुखदाई।
राजीव बिलोचन भव भय मोचन पाहि पाहि सरनहिं आई॥2॥
फिर उसने मन में धीरज धरकर प्रभु को पहचाना और श्री रघुनाथजी की कृपा से भक्ति प्राप्त की। तब अत्यन्त निर्मल वाणी से उसने (इस प्रकार) स्तुति प्रारंभ की- हे ज्ञान से जानने योग्य श्री रघुनाथजी! आपकी जय हो! मैं (सहज ही) अपवित्र स्त्री हूँ, और हे प्रभो! आप जगत को पवित्र करने वाले, भक्तों को सुख देने वाले और रावण के शत्रु हैं। हे कमलनयन! हे संसार (जन्म-मृत्यु) के भय से छुड़ाने वाले! मैं आपकी शरण आई हूँ, (मेरी) रक्षा कीजिए, रक्षा कीजिए॥2॥
मुनि श्राप जो दीन्हा अति भल कीन्हा परम अनुग्रह मैं माना।
देखेउँ भरि लोचन हरि भव मोचन इहइ लाभ संकर जाना॥
बिनती प्रभु मोरी मैं मति भोरी नाथ न मागउँ बर आना।
पद कमल परागा रस अनुरागा मम मन मधुप करै पाना॥3॥
मुनि ने जो मुझे शाप दिया, सो बहुत ही अच्छा किया। मैं उसे अत्यन्त अनुग्रह (करके) मानती हूँ कि जिसके कारण मैंने संसार से छुड़ाने वाले श्री हरि (आप) को नेत्र भरकर देखा। इसी (आपके दर्शन) को शंकरजी सबसे बड़ा लाभ समझते हैं। हे प्रभो! मैं बुद्धि की बड़ी भोली हूँ, मेरी एक विनती है। हे नाथ ! मैं और कोई वर नहीं माँगती, केवल यही चाहती हूँ कि मेरा मन रूपी भौंरा आपके चरण-कमल की रज के प्रेमरूपी रस का सदा पान करता रहे॥3॥
जेहिं पद सुरसरिता परम पुनीता प्रगट भई सिव सीस धरी।
सोई पद पंकज जेहि पूजत अज मम सिर धरेउ कृपाल हरी॥
एहि भाँति सिधारी गौतम नारी बार बार हरि चरन परी।
जो अति मन भावा सो बरु पावा गै पति लोक अनंद भरी॥4॥
जिन चरणों से परमपवित्र देवनदी गंगाजी प्रकट हुईं, जिन्हें शिवजी ने सिर पर धारण किया और जिन चरणकमलों को ब्रह्माजी पूजते हैं, कृपालु हरि (आप) ने उन्हीं को मेरे सिर पर रखा। इस प्रकार (स्तुति करती हुई) बार-बार भगवान के चरणों में गिरकर, जो मन को बहुत ही अच्छा लगा, उस वर को पाकर गौतम की स्त्री अहल्या आनंद में भरी हुई पतिलोक को चली गई॥4॥
दोहा :
अस प्रभु दीनबंधु हरि कारन रहित दयाल।
तुलसिदास सठ तेहि भजु छाड़ि कपट जंजाल॥211॥
प्रभु श्री रामचन्द्रजी ऐसे दीनबंधु और बिना ही कारण दया करने वाले हैं। तुलसीदासजी कहते हैं, हे शठ (मन)! तू कपट-जंजाल छोड़कर उन्हीं का भजन कर॥211॥
मासपारायण, सातवाँ विश्राम
Who Was Ahalya
Ahalya was the devoted wife of Sage Gautam renowned for her beauty wisdom and pious life.
The Curse on Ahalya
Due to a misunderstanding involving Sage Gautam Ahalya was cursed to turn into stone until divine intervention occurred.
Life in the Curse
Ahalya lived silently as a stone teaching patience humility and faith to all who knew her story.
Devotion and Dharma
Her unwavering devotion to dharma and truth remained strong despite her difficult circumstances.
Lessons from Her Story
Ahalya’s tale demonstrates the importance of faith repentance and divine grace in human life.
Reason Behind the Curse
The curse was a consequence of deceit and misunderstanding emphasizing the significance of moral conduct.
Effects on Ahalya
The curse isolated her from society and symbolized the trials faced by virtuous individuals.
Spiritual Meaning
The curse represents how human actions intentions and misunderstandings can affect destiny.
Role of Dharma
Maintaining dharma even under adversity shows the strength of virtue and faith in divine justice.
Hope for Redemption
Despite the curse the story conveys hope teaching that divine grace can redeem even the most challenging situations.
The Arrival of Lord Rama
Lord Rama’s visit to Sage Gautam’s hermitage was destined to free Ahalya from the curse.
Divine Intervention
Lord Rama’s presence and touch restored Ahalya to her human form symbolizing divine mercy.
Significance of the Uddhaar
The redemption signifies the triumph of righteousness and the importance of faith in God’s grace.
Spiritual Lessons
Devotion patience and moral integrity lead to ultimate liberation and divine favor.
Faith and Obedience
Ahalya’s faith in dharma and acceptance of divine will were key to her redemption.
Redemption Through Faith
Ahalya’s restoration symbolizes the power of sincere devotion and belief in divine justice.
Triumph of Good Over Evil
The story shows that virtue and faith ultimately overcome adversity and misfortune.
Importance of Dharma
Ahalya’s life emphasizes maintaining dharma even in the face of challenges and trials.
Spiritual Awakening
Her redemption inspires devotees to maintain patience devotion and moral discipline.
Moral Teachings
The story provides guidance on repentance humility and the importance of divine grace.
Patience and Perseverance
Ahalya teaches that patience and unwavering faith can overcome even the hardest trials in life.
Power of Devotion
Devotion to dharma and God can lead to protection guidance and ultimate liberation.
Faith in Divine Justice
Belief in divine justice helps devotees maintain hope and moral integrity under difficulties.
Repentance and Redemption
True repentance and realization of one’s actions are essential for spiritual upliftment and grace.
Inspiration for Life
Ahalya’s story inspires individuals to live righteously maintain faith and seek divine support in every aspect of life.